प्रत्येक पात्र मतदाता को अधिकार नहीं जिम्मेदारी समझे - नेगी
प्रत्येक पात्र मतदाता को अधिकार नहीं जिम्मेदारी समझे - नेगी
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय पिपली में प्राचार्या डॉक्टर तराना नेगी के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका नीरा के द्वारा ‘मेरा वोट मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर भाषण, निबंध लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्या ने कहा कि हमारा वोट देश के विकास की दिशा तय करता है इसीलिए हमें मताधिकार को एक अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी समझना चाहिए।
प्रत्येक नागरिक को धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा आदि संकीर्ण भावनाओं का त्याग करके सदैव देश हित में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा ने प्रथम स्थान, बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा शानू ने द्वितीय स्थान तथा द्वितीय वर्ष के छात्र कोहिनूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा अंजली ने प्रथम स्थान, बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र आयुष ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र भवनेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा शानू ने प्रथम स्थान, बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र आयुष ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में डॉ. रेखा, डॉ. रवीना पवार एवं डॉ. अनीता राणा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।