Rajasthan News: राजस्थान के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 से 27 सितंबर तक होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन
अभियान का उद्देश्य जन सेवा, सामाजिक सरोकार और पोषण-स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: आईसीडीएस मालावत
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएँ (ICDS), राजस्थान द्वारा विकसित भारत जन सेवा अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत 25 से 27 सितम्बर 2026 तक प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन मिलन सेवा' का आयोजन किया जाएगा। शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग पूनम ने बताया कि कउऊर की 6 सेवाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं एवं सहायिकाओं द्वारा अंतिम पायदान तक पहुंचाई जाती हैं। गर्भावस्था से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चे के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी ये दीदियां निभाती हैं।
उन्होंने कहा, "आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं एवं सहायिकाओं द्वारा निभाई जा रही यह महती भूमिका सम्मान के योग्य है। 'आंगन मिलन सेवा' का आयोजन इसी उद्देश्य से किया जा रहा है और इसमें समाज को बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए। आमजन अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर इस सेवा को सम्मान दें।" निदेशक, आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जन सेवा, सामाजिक सरोकार और पोषण-स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।