गूंजी नशे के खिलाफ आवाज, पुलिस-ग्रामीणों ने लिया संकल्प

रात्रि चौपाल में सुनीं समस्याएं, पंचायत चुनाव और नशे के मुद्दे पर हुआ मंथन

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ग्राम पंचायत जंडावाली में सदर थाना पुलिस की ओर से रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी राजीव रॉयल की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के साथ सीएलजी सदस्य, महिला सीएलजी सदस्य और युवा सीएलजी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस के समक्ष रखा। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की बात सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान गांव में आपसी समन्वय, कानून-व्यवस्था और ग्रामीणों की पुलिस से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। चौपाल में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर भी ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई। वहीं क्षेत्र में बढ़ते नशे की समस्या पर विशेष रूप से मंथन हुआ। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने तथा गांव में नशे की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मौजूद ग्रामीणों, सीएलजी सदस्यों, महिला एवं युवा सदस्यों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से प्रयास करने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

About The Author

Related Posts