Mission Clean Punjab: पंजाब के 166 शहरी वार्डों में ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ शुरू

हर वार्ड की 8 समस्याओं को दूर करने का लक्ष्य, अधिकारी रोजाना 2 घंटे मैदान में रहेंगे: बैंस

Published On

चंडीगढ़, सच कहूँ/अश्वनी चावला। Chandigarh News: पंजाब के शहरी क्षेत्रों में सफाई और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भगवंत मान सरकार ने ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ शुरू किया है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को इस अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 166 शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं में प्रत्येक वार्ड की रोजमर्रा की समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान किया जाएगा। हरजोत बैंस ने बताया कि मिशन क्लीन पंजाब अभियान के तीसरे चरण के तहत यह अभियान केवल कूड़ा उठाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहरों की बुनियादी कमियों को दूर करने पर भी जोर दिया जाएगा।

बैंस ने बताया कि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को रोजाना कम से कम दो घंटे वार्डों में जाकर समस्याओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचित प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की निगरानी करेंगे, जबकि प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय संस्था के कामकाज की राज्य स्तर पर रोजाना समीक्षा की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में कूड़े के ढेर, खुले मैनहोल, सड़कों के गड्ढे, जलभराव या अंधेरी सड़कों जैसी समस्याओं के बारे में ऐप या वेब पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएँ।

पिछले अभियान के दौरान 28,686 शिकायतों का निपटारा

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि ‘मिशन क्लीन पंजाब 2.0’ 29 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रदेश की सभी 166 शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं में चलाया गया था। इस दौरान 31,802 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 28,686 का निपटारा किया गया। इस तरह शिकायतों के निपटारे की दर 90 प्रतिशत रही। इसी तरह सनौर, खन्ना, सुनाम, बनूड़ और भुलत्थ सहित कई शहरी निकाय संस्थाओं ने पिछले अभियान के दौरान सभी शिकायतों का निपटारा किया था।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts