Accident News: गोगामेड़ी से लौट रहे परिवार के टेंपो को क्रूजर ने मारी टक्कर, दो घायल

एक की हालत गंभीर, सिरसा किया रेफर, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। गोगामेड़ी दर्शन कर परिवार सहित टेंपो से भादरा लौट रहे लोगों के साथ सड़क हादसा हो गया। गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में ईंट-भट्टे के पास टोल प्लाजा से पहले एक अज्ञात क्रूजर वाहन ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक सहित दो लोग घायल हो गए। इनमें इकराम खान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 11, भादरा निवासी गुलशन बानो (35) पत्नी मोहम्मद इकराम खां अपने परिवार के साथ टेंपो संख्या आरजे 49 पीए 1324 से 22 सितंबर को गोगामेड़ी दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के बाद परिवार वापस भादरा लौट रहा था। रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच ईंट-भट्टे के पास टोल प्लाजा से पहले पीछे से आए एक अज्ञात क्रूजर वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण टेंपो चालक पवन कुमार के सिर में चोट लगी, जबकि गुलशन बानो के पति इकराम खान पुत्र मुमताज खान को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को राजकीय अस्पताल गोगामेड़ी ले जाया गया।

इकराम खान की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय अस्पताल भादरा रेफर किया। भादरा में प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत चिंताजनक रहने पर उन्हें सीटी हॉस्पिटल, सिरसा, हरियाणा रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक भूपसिंह को सौंपी गई है।

About The Author

Related Posts