Insaniyat Campaign: डेरा सेवादारों ने बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलवाकर पेश की मानवता की मिसाल

ट्रेन में मिला अजनबी बच्चा, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने ऐसे पहुंचाया परिजनों तक

Published On

Insaniyat Campaign: नोहर (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एकबार फिर मानवता की मिशाल पेश की है। इस बार उन्होंने अपनों से बिछड़े हुए एक बच्चे को परिजनों तक पहुंचाने में मदद की। जानकारी के अनुसार आज  20सितंबर को हनुमानगढ़ से रेवाड़ी जाते समय  गुरसेवक सिंह बीकानेर को ट्रेन में एक अजनबी बच्चा मिला, जिससे पूछताछ की तो  कुछ संदिग्ध लगा।

गुरसेवक ने नोहर के सेवादार प्रेम कुमार से संपर्क किया। इसके बाद उसे नोहर लाकर पूछताछ की गई तो उसने सादुलशहर का होना बताया। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। बाद में उक्त बच्चे को पुलिस थाना नोहर ले जाकर पुलिस प्रशासन के सामने परिजनों को सौंप दिया गया। इस पुनीत कार्य में नोहर से प्रेम कुमार, बीकानेर से गुरुसेवक सिंह, नोहर थाना एएसआई मोहर सिंह का सराहनीय योगदान रहा। 11 सितंबर को भी इन सेवादारों ने गुड़गांव  के एक लापता बच्चे को परिजनों से मिलवाया था, बिछड़े हुए अपने लाल को पाकर परिजनों की आंखें छलक आई। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का तहेदिल से आभार प्रकट किया।

About The Author

Related Posts