Mock Drill: स्कूल पर ड्रोन हमले का सायरन बजते ही अलर्ट हुए सुरक्षाकर्मी, 16 घायलों का किया रेस्क्यू

गंगवा के पीएम श्री स्कूल में हवाई हमले के बाद बचाव अभियान का अभ्यास

Published On

हिसार, सच कहूँ/मुकेश। Hisar News: गांव गंगवा स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को हवाई हमले से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें ड्रोन हमले और विस्फोट से स्कूल की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने तथा 16 लोगों के घायल होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दोपहर 12 बजे सायरन बजाकर अभ्यास शुरू किया गया। स्कूल प्रिंसिपल जयभगवान वर्मा ने संबंधित विभागों को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का अभ्यास किया, जबकि नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। एसआई विक्रम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ और फर्स्ट एड टीम ने भी बचाव कार्यों में सहयोग दिया। 33 आर्म्ड हिसार के मेजर अक्षय पूंज ने अपनी बटालियन के साथ बिल्डिंग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।

विद्यार्थियों को आपात स्थिति में सतर्क रहने की दी जानकारी

जिला परिषद के सीईओ सुभाष चंद्र ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता, धैर्य और सही निर्णय से बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मॉक ड्रिल में सीखी सावधानियों को परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। नागरिक सुरक्षा डिवीजन वार्डन संदीप सिंह लाटा और प्लाटून कमांडर रमेश कुमार ने भी बच्चों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्क रहने और सुरक्षा निदेर्शों का पालन करने की जानकारी दी।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts