Blood Donation: जरूरतमंद महिला के ब्लैडर स्टोन ऑपरेशन में देवराज इन्सां ने किया रक्तदान

देवराज इन्सां ने किया रक्तदान

Published On

सहरसा, सच कहूँ न्यूज। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बिहार के सहरसा ब्लॉक के लक्ष्मीनिया गांव निवासी देव राज इन्सां (आईटी विंग सदस्य) ने रक्तदान कर मानवता और इंसानियत का परिचय दिया।

देव राज इन्सां ने लक्ष्मीनिया गांव निवासी बुधनी देवी, पत्नी मुकेश रजक, के ब्लैडर स्टोन (मूत्राशय की पथरी) के ऑपरेशन में रक्त की जरूरत थी। ऐसे में देव राज इन्सां ने आगे बढ़कर रक्तदान कर उनकी मदद की, जिससे परिवार को इलाज के दौरान राहत मिली। सेवादारों द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए किए जा रहे ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। डेरा सच्चा सौदा की मानवता भलाई की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सेवादार जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। देव राज इन्सां का यह सहयोग जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता के प्रति समर्पण का उदाहरण बना।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts