27 विभागों ने लगाए स्टॉल, नागरिकों को  विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

27 विभागों ने लगाए स्टॉल, नागरिकों को  विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान के तहत  नगर निगम कार्यालय में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के लगभग 27 विभागों ने  स्टॉल लगा कर  नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने मेले का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक को उसकी पात्रता के अनुसार योजनाओं की सही जानकारी उपलब्ध करवाएं।    

एक ही स्थान पर मिल रही विभिन्न विभागों की सेवाएं

मेले में लगभग 27 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नगर निगम, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण सहित अन्य विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। सेवा सेतु कैंप आमजन के लिए सरकारी सेवाओं को सरल एवं सुगम बनाने में मददगार साबित हुआ। राजेंद्र नगर निवासी रेखा ने बताया कि उनकी पेंशन बंद हो गई थी।

 

About The Author

Related Posts