प्रताप नगर में सेवा सेतु अभियान के तहत कैंप आयोजित, 400 लोगों ने दर्ज कराईं समस्याएं
प्रताप नगर में सेवा सेतु अभियान के तहत कैंप आयोजित, 400 लोगों ने दर्ज कराईं समस्याएं
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: ग्राम पंचायत प्रताप नगर में सेवा सेतु अभियान के तहत एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि ब्लॉक समिति चेयरमेन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह रहे। कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी गण और कर्मचारी मौजूद रहे मौका पर लगभग 400 व्यक्तियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर कैंप में आए जिसमें ज्यादातर समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया सबसे अधिक लाभार्थी आधार कार्ड क्रिएट समाज कल्याण व लाडो लक्ष्मी योजना के थे कैंप का आयोजन बीडीपीओ प्रताप नगर व ग्राम पंचायत प्रताप नगर द्वारा किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सरपंच तरुण वालिया, संजीव कुमार वाइस चेयरमैन ब्लाक समिति प्रताप नगर, राकेश कुमार सरपंच खिजरी इसरार अली सरपंच मुजाफ़त खुर्द, विकास सरपंच शहजादपुर, बिरम सिंह पूर्व सरपंच लक्कड़, गीता राम सरपंच चुहर पुर कला पंचायत ऑफिसर विकास कुमार एवं समस्त ग्राम सचिव खंड प्रताप नगर मौजूद रहे।