मानवता की सेवा में रक्तदान कर निभाया इंसानियत का फर्ज

मानवता की सेवा में मिसाल, 55 वीं बार रक्तदान कर निभाया इंसानियत का फर्ज

Published On

रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। Blood Donation: पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए सच्ची समिति के सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्यों में योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक रतनगढ़ के गांव अलिका की सच्ची समिति के सेवादार केवल इन्सां ने 55वीं बार रक्तदान कर इंसानियत की सेवा का संदेश दिया। केवल इन्सां ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सिरसा स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में पहुंचकर रक्तदान किया। 55वीं बार रक्तदान करने पर ब्लड सेंटर के स्टाफ ने केवल इन्सां का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। केवल इन्सां ने कहा कि हर इंसान को रक्तदान कर पुुण्य के कार्र्य में भागीदारी करनी चाहिए।

 

About The Author

Related Posts