Bihar News: बिहार के सच्चे नम्र सेवादार ने किया ऐसा काम जिसकी हो रही हर जगह प्रशंसा

बिहार के सच्चे नम्र सेवादार ने किया ऐसा काम जिसकी हो रही हर जगह प्रशंसा

Published On

समस्तीपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Bihar News: मानवता भलाई के कार्यों के तहत ग्राम बेझाडीह, ब्लॉक समस्तीपुर निवासी राजेश इन्सां ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ मानवता की मिसाल पेश की। राजेश इन्सां ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सेवादारों ने राजेश इन्सां के इस प्रयास की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। सच्चे नम्र सेवादारों की ओर से किए जा रहे ऐसे कार्य समाज में मानवता और सेवा भावना का संदेश देते हैं।

Bihar

About The Author

Related Posts