AAP Rajasthan News: हाड़ौती मे जीत के बाद आम आदमी पार्टी का बढ़ रहा ग्राफ

अन्य पार्टियों से पूर्व पदाधिकारी आम आदमी पार्टी का थाम रहे दामन

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। हाडोती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की जीत के साथ राजस्थान में आपका कुनबा बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी राजस्थान में पंचायती राज चुनाव में भाग ले रही है। इसी कड़ी में अन्य पार्टियों से पूर्व पदाधिकारी आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।  बस्सी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर शर्मा ने क्षेत्र के पूर्व पार्षद प्रत्याशियों  के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा।  पार्टी के राज्य सचिव जुगल किशोर शर्मा ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा और टोपी पहन कर पार्टी ज्वाइन करवाई।  कुणाल गोस्वामी एडवोकेट, नीरज शंकर पाराशर, अविनाश शर्मा मालचंद भारद्वाज, राकेश मीना, अरशद खान, संदीप सिंह राजू लाल नाथ भी पार्टी की सदस्यता ली । इस अवसर पर पार्टी के सुनील अग्रवाल , डॉ. सुनील धायल ,रशीद हसन ,डॉ ओपी यादव उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts