Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश होगी! इस दिन से बदलेगा मौसम, हो जाओ सावधान
हरियाणा में भारी बारिश होगी! इस दिन से बदलेगा मौसम, हो जाओ सावधान
हिसार (सच कहूँ/दीप सिंहमार)। Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 से 30 सितंबर के दौरान हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ एनसीआर और दिल्ली में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
इस दौरान हरियाणा के कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में बदलाव के साथ पूरे क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, बारिश की गतिविधियां हल्की रहने की संभावना है और इसका असर सभी जिलों में एक समान नहीं रहेगा।