100 रुपये के विवाद में कस्सी मारकर पत्नी की हत्या
100 रूपये के विवाद में कस्सी मारकर पत्नी की हत्या
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: शराब के नशे में घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की कस्सी और कुदाल से वार का हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच में ₹100 को लेकर कहासुनी हुई थी। रात को दोनों ने अपने साल के साथ बैठकर शराब पी थी। बाद में साला दूसरे कमरे में चला गया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद और बढ़ गया। पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूर नरेश अपनी पत्नी राजवंती और दो बच्चों के साथ करीब 15 दिन पहले गांव रहमाना निवासी राजेंद्र के खेत में बने ट्यूबवेल के कोठरे में रहने आया था। परिवार गांव के आसपास के खेतों में मजदूरी करता था।
राजवंती बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव में बैगनी की रहने वाली थी। उसका पति नरेश भी बिहार के मुजफ्फरपुर पटना का रहने वाला है। दोनों के साथ 10 साल और 5 साल के दो बच्चे भी रह रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात से पहले रात करीब 9:00 बजे नरेश राजवंती और उसका साला एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद राजवंती का भाई दूसरे कमरे में चला गया इसके बाद नरेश और राजवंती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है की बात बढ़ने पर नरेश ने खेत के कोठरे में रखी कस्सी से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण राजवंती की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीने की आदि थे।
पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए कृषि उपकरणों की भी जांच का हिस्सा बना रही है। वारदात के बाद आरोपी पति ने अपने 10 साल के बेटे को डरा कर पुलिस को यह बताने के लिए कहा कि उसकी मां की हत्या उसके मामा ने की है। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्चों से पूछताछ की गई पूछताछ में सामने जानकारी आई की पुलिस ने महिला के भाई को भी मौके पर बुलाया उसने बताया की बारात करीब 9:00 बजे कोठरे से चला गया था जिसके बाद वह वहा नहीं था। आरोपी के बच्चों ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की हत्या उसके पिता नरेश ने की है। बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा आगे बढ़ाई। पुलिस वारदात के समय कमरे में मौजूद परिस्थितियों और दोनों बच्चों के बयानों का मिलान कर रही है।
खेत के मालिक ने दी पुलिस को सूचना
सरपंच प्रतिनिधि सोनू ने बताया कि वह करीब 8:00 बजे गांव के राजेंद्र का उनके पास फोन आया था । राजेंद्र ने अपने खेत में बने कोटरे में प्रवासी महिला की हत्या होने की जानकारी दी । इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। एफुएसएल की टीमों ने मोकै पर पहुंची और मोहाना थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।