देसूजोधा पेट्रोल पंप लूटकांड: डबवाली पुलिस को बड़ी सफलता

48 घंटो में नाबालिग समेत चार आरोपी को पकड़ा

Published On

डबवाली  (सच कहूँ न्यूज)। देसूजोधा में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी देसूजोधा और सीआईए स्टाफ डबवाली की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान खुशप्रीत सिंह उर्फ खुशी, जगसीर सिंह उर्फ काली और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्शी के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे नकाबपोश हथियारबंद बदमाश जोगेवाला-देसूजोधा रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। आरोपियों ने सेल्समैन को डराकर 51,130 रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों पर लगातार काम करते हुए चारों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से लूट की रकम, वारदात में इस्तेमाल साधनों और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

About The Author

Related Posts