सांख्यिकी निदेशक बीना वर्मा ने किया क्रॉप कटिंग का भौतिक सत्यापन
फसल अनुमान सर्वेक्षण अंतर्गत फॉर्म नंबर 1 भरने हेतु खसरे का चयन सम्बंधित ली जानकारी
Crop Cutting verification: अजमेर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर की निदेशक (सांख्यिकी) बीना वर्मा ने ब्यावर जिले की ब्यावर तहसील के गिरदावर सर्किल ब्यावर खास के पटवार हल्का ब्यावर खास में बाजरा फसल की फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। निदेशक वर्मा ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित फसल अनुमान सर्वेक्षण अंतर्गत फॉर्म नंबर 1 भरने हेतु खसरे का चयन सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। इसके तहत मौके पर ही पटवारी द्वारा CCE App द्वारा फॉर्म नंबर 1 में फसल कटाई प्रयोग सम्बन्धी जानकारी दर्ज की गई। इसके साथ ही उन्होंने फील्ड में चल रही गिरदावरी (DCS) की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
पटवारी बाबूलाल रुन्डला द्वारा अवगत करवाया गया कि पटवार मण्डल की 62 प्रतिशत गिरदावरी पूर्ण हो चुकी है। कुछ खसरे ऐसे हैं जिनमें अभी पानी भरा होने के कारण गिरदावरी नहीं की जा सकी। फसल कटाई प्रयोग के भौतिक सत्यापन के दौरान खसरे का क्षेत्रफल, फसल कटाई प्रयोग की संभावित तारीख, काश्तकार सम्बंधित जानकारी प्राप्त की गई। भौतिक सत्यापन के समय निदेशक सांख्यिकी बीना वर्मा के साथ ही सहायक सांख्यिकी अधिकारी शिव कुमार भाकर, संगणक राजकमल कुमावत एवं सांख्यिकी उपनिदेशक (जिला ब्यावर) शबनम खोरवाल उपस्थित रहे।