पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी छबील सिंह बने रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी छबील सिंह बने रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के खेल प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर छबील सिंह को उत्तर-प्रदेश खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर रालोद खेल प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खेल प्रकोष्ठ की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि छबील सिंह का खेलों से पुराना जुड़ाव रहा है। वह कबड्डी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं और पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। खेल और प्रशासनिक क्षेत्र का अनुभव रखने वाले छबील सिंह की नियुक्ति से खेल प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।

छबील सिंह अपने अनुभव का उपयोग खिलाड़ियों की समस्याओं को सामने लाने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने में कर सकते है। इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल प्रकोष्ठ की गतिविधियों को विस्तार देने और खिलाड़ियों व युवाओं को संगठन से जोड़ने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। खेल प्रकोष्ठ में छबील सिंह की नियुक्ति को खिलाड़ियों और युवाओं के बीच संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। पार्टी से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके खेल अनुभव का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा और खेलों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।

About The Author

Related Posts