जमीन विवाद में धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
जमीन विवाद में धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी अमजद खान ने कोतवाली में तहरीर देकर जमीन विवाद में एक व्यक्ति पर कथित रूप से धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाया है। अमजद के अनुसार कैराना क्षेत्र में उसकी जमीन को लेकर कुछ लोगो से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 21 सितंबर को फोन पर जमीन को लेकर बातचीत के दौरान उसे कथित रूप से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। अमजद ने कहा कि धमकियों के चलते वह और उसका परिवार भयभीत है तथा उसे किसी अप्रिय घटना की आशंका है। अमजद ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।