नगर निगम टीम ने काटे 2 कनेक्शन, 400 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी

नगर निगम पटियाला ने की सीवरेज के डिफॉल्टरों के खिलाफ लीला भवन, त्रिपड़ी और फोकल प्वाइंट में सख्त कार्रवाई

Published On

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: नगर निगम पटियाला की ओर से लंबे समय से सीवरेज और पानी के बिलों की अदायगी न करने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू की गई है। मेयर कुंदन गोगिया और अतिरिक्त कमिश्नर सिमरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में सुपरिंटेंडेंट मुकेश दीक्षित द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शुक्रवार को निगम की टीमों ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं रिहायशी क्षेत्रों लीला भवन, त्रिपड़ी और फोकल प्वाइंट में कार्रवाई की। इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर गोल्डी कल्याण ने किया।

उनके साथ जूनियर सहायक सुमीत भारद्वाज, सुभाष, हरविंदर सिंह और अन्य कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान टीम ने बकाया बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के 2 सीवरेज कनेक्शन मौके पर ही काटने के अलावा करीब 400 डिफॉल्टरों को रिकवरी नोटिस जारी किए। निगम टीम के सख्त रुख को देखते हुए कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही भुगतान कर दिया, जिसके चलते टीम द्वारा करीब 2.5 लाख रुपये की मौके पर रिकवरी की गई। 

मेयर कुंदन गोगिया और अतिरिक्त कमिश्नर सिमरप्रीत कौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे किसी भी तरह की असुविधाजनक कार्रवाई या कनेक्शन काटे जाने से बचने के लिए अपने बकाया बिलों का तुरंत भुगतान करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अभी तक सिस्टम में दर्ज नहीं है, वे तुरंत नगर निगम पटियाला के कार्यालय पहुंचकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाएं। इसके बाद प्रत्येक व्यक्ति का बिल बनते ही निगम की ओर से एसएमएस भेजा जाएगा। एसएमएस मिलने के बाद प्रत्येक व्यक्ति पंजाब सरकार के ‘एम-सेवा’ पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही अपने बिल आॅनलाइन जमा करवा सकेगा। निगम प्रशासन ने सख्त शब्दों में कहा कि डिफॉल्टरों के खिलाफ यह सख्त मुहिम आने वाले दिनों में और तेज की जाएगी।

About The Author

Related Posts