Sarpanch Reservation Fake Order Viral: ग्राम पंचायत सरपंच पद के आरक्षण संबंधी फर्जी आदेश वायरल

मुण्डा, अराईयांवाली एवं गुरुसर ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के आरक्षण में संशोधन से संबंधित आदेश कार्यालय से नहीं हुआ जारी

Published On

Sarpanch Reservation Fake Order Viral: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंचायत चुनाव-2026 के संबंध में सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप पर ग्राम पंचायत मुण्डा, अराईयांवाली एवं गुरुसर के सरपंच पद के आरक्षण में संशोधन संबंधी एक आदेश वायरल हो रहा है। इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि उक्त आदेश संबंधित कार्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया है तथा यह पूर्णतः फर्जी एवं कूटरचित है।

हनुमानगढ़ रिटर्निंग अधिकारी रवि कुमार की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया अथवा व्हाट्सएप पर प्रसारित हो रहे उक्त फर्जी आदेश पर विश्वास नहीं करें और इसे आगे प्रसारित भी नहीं करें। पंचायत चुनाव से संबंधित किसी भी सूचना, आदेश अथवा आरक्षण संबंधी जानकारी के लिए केवल अधिकृत अथवा सक्षम अधिकारी की ओर से जारी सूचना को ही प्रमाणिक माना जाए। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अपुष्ट सूचनाओं के प्रसार से बचें और पंचायत चुनाव से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत माध्यमों पर ही भरोसा करें।

About The Author

Related Posts