Darbhanga Crime News: दरभंगा में नाबालिग के अपहरण-दुराचार मामले में त्वरित कार्रवाई, दो गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, एक किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Published On

‎दरभंगा (एजेंसी)। Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने के करीब चार घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध (हिरासत) किया है। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। ‎

‎पुलिस के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और उसके परिजन के साथ मारपीट किए जाने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर बिरौल थाना पुलिस ने 25 सितंबर को मामला दर्ज किया। ‎

‎मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी प्रविन्द्र मांझी उर्फ प्रवीण मांझी और उसके पिता जामुन मांझी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, जामुन मांझी पर पीड़िता के परिजन के साथ मारपीट करने और पुलिस पदाधिकारी के समक्ष उन्हें धमकी देने का भी आरोप है। मामले में एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। ‎

‎पुलिस की जांच में सामने आया कि 24 सितंबर को करीब तीन बजे पीड़िता, आरोपी और उसका सहयोगी मोटरसाइकिल से दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां संदिग्ध स्थिति में जीआरपी पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए जीआरपी थाना लाया था। ‎ ‎

पुलिस के अनुसार, जीआरपी थाना द्वारा पीड़िता और आरोपी के परिजनों को फोन से इसकी सूचना दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन दरभंगा जीआरपी थाना पहुंचे। पुलिस अभिरक्षा में रखे गए तीनों को पीआर बॉन्ड पर परिजनों के सुपुर्द किया गया और इस संबंध में सनहा दर्ज किया गया था। ‎

‎दरभंगा पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यह भी पता चला कि पीड़ित और आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और मामला कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने नाबालिग से जुड़े मामले में दर्ज आरोपों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने की बात कही है। ‎

‎पुलिस ने मामले में एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रविन्द्र मांझी उर्फ प्रवीण मांझी और उसके पिता जामुन मांझी के रूप में हुई है। दोनों मजरगाही गांव के रहने वाले हैं। ‎

 

About The Author

Related Posts