Haryana: हरियाणा के इस गांव की हो गई बल्ले-बल्ले, जमीनों के भावों में अचानक आया बड़ा बदलाव, 3.15 करोड़ की सौगात

हरियाणा के इस गांव की हो गई बल्ले-बल्ले, जमीनों के भावों में अचानक आया बड़ा बदलाव, 3.15 करोड़ की सौगात

Published On

सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Haryana: हसनपुर गांव में  करीब 3.15 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारियल फोड़कर विकास कार्यों की शुरूआत की। ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याएं और विकास संबंधी मांगें भी  रखीं।

विधायक ने 48.64 लाख रुपए की लागत से वजीर अंतिल के खेत से रामरतन के खेत तक बनने वाले रास्ते, 12 लाख रुपए से पंचायत घर से जीतराम के घर तक गली रिपेयर और 18 लाख रुपए से नरेश के घर से स्वागत द्वार तक गली रिपेयर व नाला निर्माण कार्य की शुरूआत कराई। वहीं 4.57 लाख रुपए की लागत से बबला के घर से दयानंद के घर तक बनी गली, 19.87 लाख रुपए से चंद्र के घर से श्रीनारायण पंडित के घर तक बनी गली और 13.16 लाख रुपए से शिल्क के घर से नफे के प्लाट तक बनी गली का उद्घाटन किया गया।

चौपाल और सड़क के काम भी जारी

कादियान ने बताया कि गांव में 19.50 लाख रुपए की एससी चौपाल, 45 लाख रुपए के सामुदायिक केंद्र, 19.50 लाख रुपए की वाल्मीकि चौपाल और 9.50 लाख रुपए की नाई वाली चौपाल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा 8 लाख रुपए की लागत से जनरल चौपाल की रिपेयरिंग का काम भी कराया जा रहा है। 95.68 लाख रुपए की लागत से जीटी रोड से मुरथल वाया हसनपुर रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम भी प्रगति पर है।

जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराना प्राथमिकता

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गांवों और शहर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, गली, नाला, चौपाल और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा और ग्रामीणों की ओर से रखी गई मांगों पर भी प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि कर्मबीर, जगदीश पंच, दीपक मास्टर, सुरेंद्र पंच, जसबीर पंच, बंटी, विजय, प्रदीप, टिंकू, दलबीर, चांद, सोनू, देवेंद्र, प्रदीप नेहरा, ब्रिजू, अनिल, भानू आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts