Gahaur Blood Donation Camp: डॉक्टरों ने मांगा था 100 यूनिट, सेवादारों ने 127 यूनिट कर दिया रक्त दान
थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए गहौर में लगा रक्तदान शिविर को मिला भरपूर समर्थन
Gahaur Blood Donation Camp: लुधियाना, (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। जब सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक को थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए रक्त की जरूरत पड़ी तो सेवा के लिए हाथ आगे बढ़े और डॉक्टरों द्वारा मांगे गए 100 यूनिट के मुकाबले 127 यूनिट रक्त एकत्रित हो गया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की ओर से डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केन्द्र, गहौर में विशेष रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर के दौरान लुधियाना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सेवादारों ने उत्साह से रक्तदान किया। लुधियाना ब्लड बैंक की प्रभारी अमनप्रीत कौर ने बताया कि ब्लड बैंक की ओर से 100 यूनिट रक्त की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से इस मांग को गंभीरता से लेते हुए बहुत अच्छा सहयोग दिया गया और 127 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रक्त का विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा सड़क हादसों में घायल मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भी जरूरत पड़ने पर इस रक्त की सुविधा दी जा सकेगी।
अमनप्रीत कौर ने बताया कि पिछले काफी समय से सरकारी अस्पताल लुधियाना में रक्त की कमी महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की ओर से मिला सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। रक्तदान करने वाले सेवादारों में किसी ने पहली बार तो किसी ने पहले भी कई बार रक्तदान किया हुआ था। सभी का उद्देश्य एक ही था, जरूरत की घड़ी में किसी अनजान मरीज के काम आना। शिविर में रक्तदान करने वालों ने भी माना कि रक्त किसी फैक्टरी में तैयार नहीं होता और इसकी पूर्ति केवल मानवीय सहयोग से ही हो सकती है।
इन सेवादारों ने किया रक्तदान
जगजीत सिंह इन्सां थरीके, रणजीत भंडारी इन्सां, लवली इन्सां, राजेन्द्र पाल हठूर, पूर्ण चंद इन्सां, शैंटा इन्सां, कृष्ण लाल इन्सां, लखवीर सिंह इन्सां जगराओं, किशोर कुमार इन्सां, अमित इन्सां, नरेश कुमार इन्सां, हैप्पी इन्सां, रूबल इन्सां, बलवीर इन्सां माणूंके, नवप्रीत इन्सां, साहिल इन्सां, गगन इन्सां, पिंदर इन्सां, बलजीत इन्सां, सुरजीत सिंह रायकोट, हरमन इन्सां जगराओं, मेवा सिंह इन्सां साहनेवाल, मुकेश इन्सां, लाडी इन्सां, सेवक इन्सां, अवतार सिंह इन्सां, गुरमीत सिंह इन्सां, सुखविंदर इन्सां, जसनूर इन्सां, हरसिमरत सिंह इन्सां और कुलदीप इन्सां सहित अन्य सेवादारों ने रक्तदान किया।