Paid Tribute: शहीद गुरजीत सिंह इन्सां व बलकरण सिंह इन्सां को श्रद्धांजलि स्वरूप लगाए गए पौधे
मानवता भलाई के कार्यों के लिए ब्लॉकों को किया सहयोग
Paid Tribute: बठिंडा, (सच कहूँ/सुखनाम)। ब्लॉक बठिंडा के शहीद गुरजीत सिंह इन्सां और ब्लॉक बांडी के गांव मेहता के शहीद बलकरण सिंह इन्सां की 17वीं बरसी के अवसर पर परिवारिक सदस्यों और साध-संगत द्वारा मानवता भलाई के कार्य करके शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट किए गए। इस अवसर पर शहीदों की याद में एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, मलोट रोड, बठिंडा में आयोजित नामचर्चा के दौरान कविराजों द्वारा की गई शब्दवाणी को साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अनमोल वचन सुनाए गए।
उल्लेखनीय है कि शहीद गुरजीत सिंह इन्सां बठिंडा और शहीद बलकरण सिंह इन्सां मेहता छोटी उम्र से ही मानवता भलाई के कार्यों में जुट गए थे। दरबार की सच्ची सेवा समिति के इन सेवादारों ने भरपूर जवानी में अपना जीवन मानवता के लेखे लगाकर सतगुरु के प्रति अपनी सेवा निभाई। शहीद गुरजीत सिंह इन्सां बठिंडा और शहीद बलकरण सिंह इन्सां की याद को ताजा करते हुए हर वर्ष मानवता भलाई के कार्य करके उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट किए जाते हैं।
इस दौरान वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए शहीदों के परिवारों द्वारा पर्यावरण की शुद्धता के लिए फलदार पौधे लगाए गए। इसके अलावा ब्लॉकों के जिम्मेवार सेवादारों को मानवता भलाई के कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया गया। इस मौके पर बठिंडा के ब्लॉक प्रेमी सेवक इंजीनियर गुरतेज सिंह इन्सां ने नामचर्चा में पहुंची साध-संगत का तहदिल से धन्यवाद किया।
इस मौके पर शहीद गुरजीत सिंह इन्सां और शहीद बलकरण सिंह इन्सां के परिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों के अलावा सच्चे नम्र सेवादार गुरमेल सिंह इन्सां, रणजीत सिंह इन्सां, मेघ राज इन्सां, बलजिंदर सिंह बांडी इन्सां, लाजपत इन्सां, परमजीत इन्सां, जीवन इन्सां स्टेट कमेटी सदस्य एमएसजी आईटी विंग ईशांत सुनारिया इन्सां, ब्लॉक बांडी के ब्लॉक प्रेमी सेवक गुरसेवक कुमार इन्सां, ब्लॉक बठिंडा व ब्लॉक बांडी के विभिन्न एरिया/गांवों की सच्ची वरिष्ठ प्रेमी समिति, सच्ची प्रेमी समितियों के सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों के अलावा अन्य जिम्मेदार, सेवादार और बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।

