केएमपी पर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट, वाहन लेकर फरार होने का आरोप

केएमपी पर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट, वाहन लेकर फरार होने का आरोप

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: खरखौदा क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर सैदपुर के पास एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर वाहन लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घायल सिक्योरिटी गार्ड को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल खरखौदा लाया गया, जहां उसका चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलने के बाद खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

गांव नाहरी निवासी दीपक मल्हा माजरा स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत है। दीपक के अनुसार एक टाटा ऐस वाहन में मोबाइल फोन, चार्जर, लैपटॉप और अन्य सामान फरुखनगर से मल्हा माजरा के लिए भेजा जा रहा था। बताया गया कि दीपक को फरुखनगर में वाहन से उतार दिया गया और बाद में वह किसी अन्य वाहन से आगे आया।

टाटा ऐस वाहन को गौरव नामक चालक चला रहा था, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। आरोप है कि केएमपी पर सैदपुर के पास दीपक के साथ मारपीट की गई और इसके बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद दीपक को सरकारी अस्पताल खरखौदा लाया गया

दीपक ने फ्लिपकार्ट कंपनी को फोन कर घटना की जानकारी देते हुए गौरव और उसके भाई पर मारपीट कर वाहन ले जाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

About The Author

Related Posts