BDM College: बीडीएम कॉलेज में पोस्टर, क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सहायक - पालिकाध्यक्ष
शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Shikohabad News: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत तहसील स्तरीय पोस्टर, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयेाजन बी0डी0एम0 म्यू0 गर्ल्स डिग्री काॅलेज में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, रचनात्मकता, ज्ञानवर्धन, अभिव्यक्ति कौशल तथा सेवा भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रबन्धक/पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता एवं प्राचार्या प्रो0 गीता यादवेन्दु द्वारा संयुक्त रूप से माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पचात् प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक महाविद्यालय से प्रतियोगिता में पाॅच पाॅच विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा बघेल बीडीएम, द्वितीय स्थान रिशु कुमार एन0डी0 काॅलेज, तृतीय स्थान किरन एनडी काॅलेज ने प्राप्त किया। क्विज़ प्रतियोगिता में मुस्कान बीडीएम प्रथम , आंशिका बी0डी0एम0 द्वितीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में व्योम यादव एनडी काॅलेज एवं अंशिका चौहान बी0डी0एम0 ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान मुस्कान बीडीएम ने प्राप्त किया। पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक स्तर एवं सेवा भाव का विकास करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सहायक हैं।
प्राचार्या प्रो0 गीता यादवेन्दु ने कहा कि प्रतियोगिताए विद्यार्थियोें के सर्वागीण विकास का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों का अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज मे जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करना चाहिए। इस मौके पर डाॅ0 स्वीटी सिंह नारायण कॉलेज, डाॅ0 नीलम, डाॅ0 ममता भारद्वाज, डाॅ0 आशी अग्रवाल, संगीता यादव, डाॅ0 नम्रता प्रसाद, निधि तुलस्यान, सुनीता यादव, प्रो0 शशिप्रभा तोमर, प्रो0 सीमारानी जैन, डाॅ0 नीलम, डाॅ0 पल्लवी पाण्डेय, डाॅ0 पिंकी, प्रो0 हेमलता सुमन, दर्शना कुमारी, डाॅ0 शालू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।