पंजाब ने मोदी को नकारा, अब वे पंजाबियों को परेशान करके बदला ले रहे हैं: आप

ईडी की कार्रवाई के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने 3 दिन से सरकारी काम ठप किया है, पंजाबियों को भारी परेशानी हो रही है: आप

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह एहसास होने के बाद कि पंजाब ने भाजपा को नकार दिया है, अब वे पंजाबियों से राजनीतिक बदला लेने और चुनाव से पहले उनके लिए मुश्किलें खड़ी करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) के ऑपरेशन ने तीन दिनों से पूरे पंजाब में सरकारी कामकाज को प्रभावित किया है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है, जबकि छापों में कुछ हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का विपक्षी पार्टियों द्वारा शासित राज्यों के खिलाफ ईडी, इनकम टैक्स विभाग और चुनाव आयोग का इस्तेमाल करना उनकी पहचान बन गया है, लेकिन पंजाब डरने वाला नहीं है और तीन करोड़ पंजाबी लोकतात्रिंक तरीके से भाजपा को जवाब देंगे।

एक बयान में, आप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह एहसास होने के बाद कि पंजाब ने भाजपा को नकार दिया है, अब वे पंजाबियों को परेशान करके बदला लेने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पार्टी ने कहा, "एक एजेंसी सर्च के नाम पर किसी सरकारी अथॉरिटी के काम में रुकावट कैसे डाल सकती है? ईडी का ऑपरेशन 36 घंटे से ज़्यादा चला, जिससे गमाडा के काम पर सीधा असर पड़ा। यह भारत के इतिहास में सरकारी प्रशासन में एक गैर-संवैधानिक और गलत दखल है।"

आप ने कहा, “गमाडा में चल रहे ईडी ऑपरेशन ने कई दिनों से पंजाब की एक बड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी के काम पर असर डाला है, जिसमें कई फ्लोर सील किए गए, सीनियर अधिकारियों से पूछताछ की गई और सरकारी रिकॉर्ड और डिवाइस ज़ब्त किए गए। गमाडा ग्रेटर मोहाली के योजनाबद्ध विकास और रेगुलेशन के लिए ज़िम्मेदार है, जिसमें शहरी प्रॉपर्टी, ज़मीन अधिग्रहण, हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के काम शामिल हैं, इसीलिए पब्लिक प्रोजेक्ट और नागरिकों के लिए इसका आसानी से काम करना ज़रूरी है।”

 

About The Author

Related Posts