जेब से रुपये चोरी करने वाला आरोपी काबू
जेब से रुपये चोरी करने वाला आरोपी काबू
Published On
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal Theft News: छात्रावास रोड कैथल पर एक व्यक्ति की जेब से करीब 30 हजार रुपये चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस टीम ने आरोपी गांव मुरथली जिला कुरुक्षेत्र निवासी लाल को काबू किया गया। गांव धंधरेहडी निवासी शमसेर कि शिकायत अनुसार वह अपने पड़ोसी रमेश व सतबीर के साथ गौशाला का सामान खरीदने के लिए कैथल आया था। वे गौशाला से 1 लाख 28 हजार रुपये लेकर आए थे, जिसमें से सामान खरीदने के बाद करीब 30 हजार रुपये बचे थे।
इसके बाद वे छात्रावास रोड स्थित गुरु कृपा दुकान से बिजली का सामान खरीदकर गाड़ी में बैठने लगे तो शमसेर ने अपनी जेब चेक की, जिसमें पैसे नहीं मिले। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे 4500 रुपये बरामद कर लिए गए।