उछाव उत्सव सामाजिक सहभागिता का पर्व: अमित जैन

उछाव उत्सव सामाजिक सहभागिता का पर्व: अमित जैन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जैन समाज के धार्मिक पर्व उछाव के अवसर पर शामली के प्रमुख उद्योगपति अमित जैन ने अपने पिता स्वर्गीय सेवाराम जैन की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में बच्चों को कॉपियां और स्टेशनरी वितरित की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उछाव पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि उछाव धार्मिक एवं सामाजिक सहभागिता का पर्व है। यह समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ धार्मिक चेतना भी जागृत करता है। अमित जैन ने बच्चों से कहा कि तरक्की का रास्ता विद्यालय से होकर गुजरता है। इसलिए सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने जीवन में शिक्षा को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर उनके पुत्र मनन ने विद्यालय के सभी बच्चों को मोतीचूर के लड्डू खिलाए। बच्चों के साथ समय बिताकर मनन भी काफी प्रसन्न नजर आए। इसके बाद मनन ने अपने पिता अमित जैन के साथ विद्यालय परिसर में फूलों के 10 पौधे लगाए। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह हर वर्ष विद्यालय आकर इन पौधों को देखेंगे। साथ ही, बच्चों से पौधों की नियमित देखभाल करने का वादा लिया। कार्यक्रम में टीचर्स कॉलोनी कैराना के प्रमुख समाजसेवी राकेश सैनी और सहायक अध्यापक बिलेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने विद्यालय के बच्चों की मदद करने और पौधारोपण के लिए अमित जैन व मनन का आभार जताया।

About The Author

Related Posts