खेल प्रतिभाओं के साथ मजबूती से खड़ा है जन उदय फाउंडेशन: भानु प्रताप सिंह

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की विजेता कबड्डी टीम को भानु प्रताप सिंह ने भेंट की एक लाख रुपये की सम्मान राशि

Published On

बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप दहिया)। Baraut News: जनता वैदिक कॉलेज में आयोजित स्वर्गीय चौधरी बृजपाल सिंह तोमर सूप कबड्डी प्रतियोगिता में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आठ नेशनल स्तर की टीमों के साथ प्रो कबड्डी खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। विजेता टीम को जन उदय फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। जन उदय फाउंडेशन के महासचिव भानु प्रताप सिंह ने विजेता टीम को सम्मान राशि भेंट करते हुए कहा कि फाउंडेशन युवाओं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से प्रेरित होकर जन उदय फाउंडेशन द्वारा खेलो युवा अभियान चलाया जा रहा है।

इसके माध्यम से खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जनपद बागपत में वालीबाल और शूटिंग बॉल के करीब 200 नेट निशुल्क चलाए जा रहे हैं। खेल के दौरान नेट खराब होने अथवा गेंद फटने पर खिलाड़ियों को नई गेंद भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जन उदय फाउंडेशन खेल प्रतिभाओं और युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे भी इसी तरह सहयोग करता रहेगा।इस अवसर पर जितेंद्र तोमर सूप, राष्ट्रीय कबड्डी कोच बलवान सिंह, डॉ. सुनील सरोहा, बोबी बावली, दीपक तोमर सूप, बसंत तोमर और शेखर पवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts