MSBY: कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने 800 जरूरतमंद लोगों को सौंपे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड

कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने 800 जरूरतमंद लोगों को सौंपे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड

Published On

लंबी (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Lambi News: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ देने वाले करीब 800 कार्ड पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विधानसभा हलका लंबी के गांव चन्नू में वितरित किए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस तरह चन्नू और उनका अपना गांव खुड्डियां गुलाब सिंह 3-4 किलोमीटर की दूरी पर है और आप सभी ने पूरे जोर-शोर से वोट डालकर उन्हें विधायक बनाया तथा फिर पंजाब के मुख्यमंत्री ने उन्हें पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्री बनाकर क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया है।

उन्होंने गांव चन्नू में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हलके के स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब और चारदीवारी के लिए ग्रांट देने के अलावा क्षेत्र में युवाओं के लिए 45 खेल मैदान बनाए गए हैं, ताकि वे खेलों की ओर आकर्षित होकर चिट्टे जैसे नशे की बीमारी से बचे रहें और पढ़-लिखकर देश व समाज की सेवा करें।

गाँव चन्नू में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बीमा के कार्ड वितरित करते हुए।

About The Author

Related Posts