शिक्षा और रोजगार
चार वारंटी गिरफ्तार, जेल रवाना
चार वारंटी गिरफ्तार, जेल रवाना
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे राहुल व राजपाल निवासीगण ग्राम झाड़खेड़ी तथा फाजिल व तसव्वर निवासीगण ग्राम भूरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चारों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।