Jaharveer Goga Ji: कण्डेला में जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर मेले का आयोजन

कण्डेला में जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर मेले का आयोजन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में स्थित प्राचीन जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर विशाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गांव कण्डेला, शेखूपुरा, हिंगोखेड़ी व जगनपुर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगाजी म्हाड़ी पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख शांति व सम्पूर्ण जगत के कल्याण की कामना की। समिति के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया कि जाहरवीर गोगाजी म्हाड़ी पर प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी मेला आयोजित किया गया। वहीं, गांव के मुख्य मार्ग पर तालाब के किनारे स्थित जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद चढ़ाया।

गांव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जिसके चलते गलियों में खासी चहल-पहल नजर आई। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट हलवे आदि का प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन के चलते गांव में दिनभर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं, धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया, जिसके चलते गोगा म्हाड़ी पर आयोजित होने वाला एक दिवसीय मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर सुंदर चौहान, प्रवीण कप्तान, सुशील चौहान, सोनू चौहान, मुकेश उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, रूपेश चौहान, श्रीपाल चौहान, अनुज चौहान, राजकुमार चौहान, हिमांशु शर्मा, विक्रम उपाध्याय, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts