शिक्षा और रोजगार
Wool Gathering: शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में बाल सभा आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में बाल सभा आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सरसा (सच कहूँ/सुशील कुमार)। Shah Satnam Ji Boys School: शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा में शनिवार को मल्टीपर्पज हॉल में उत्साह के साथ बाल सभा का आयोजन किया गया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा व मार्गदर्शन से आयोजित बाल सभा में एलकेजी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
शिक्षक निखिल इन्सां ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। बाल सभा में विद्यार्थियों ने नृत्य, कविताएं, देशभक्ति गीत, चुटकुले, भाषण, प्रेरक कहानियां, प्रश्नोत्तरी, अभिनय और पहेलियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि बाल सभा का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना और उनके मानसिक दबाव को कम करते हुए सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्कूल में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।