शिक्षा और रोजगार
शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा
संदीप सिंह व प्रभजोत कौर को मिला मिस्टर-मिस पर्सनैलिटी का खिताब
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Shah Satnam Ji College of Education: शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सरसा में बीएड प्रथम व डीएलएड प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम और नवागंतुक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, गतिविधियों, प्रश्नोत्तरी और मनोरंजक खेलों में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर, प्राचार्या डॉ. रजनी बाला और स्टाफ सदस्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
कॉलेज प्रशासिका ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय उनके लिए केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, प्रतिभा, विचार और भविष्य को आकार देने वाला मंच है। सुबह के सत्र का संचालन डॉ. मीनाक्षी ने किया। दोपहर के सत्र में बीएड प्रथम वर्ष के वकील, एकता, रवि वर्मा और अश्वनी वर्मा तथा द्वितीय वर्ष की रीटा और रमनदीप कौर ने मंच संचालन किया। फ्रेशर पार्टी में पहले राउंड में रैंप वॉक के साथ परिचय, दूसरे में विभिन्न गतिविधियां और तीसरे में प्रश्नोत्तरी व मनोरंजक खेल हुए। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. मोना सिवाच और श्रीमती गुरजोत कौर शामिल रहीं। समापन पर प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की।
ये रहे विजेता
मिस्टर फ्रेशर: रवि वर्मा, बीएड प्रथम वर्ष
मिस फ्रेशर: गुरविंदर कौर, डीएलएड प्रथम वर्ष
मिस्टर पर्सनैलिटी: संदीप सिंह, डीएलएड द्वितीय वर्ष
मिस पर्सनैलिटी: प्रभजोत कौर