झोटे ‘नवाब’ छाए, पहले स्थान पर आए, गांव वालों ने किया जोरदार स्वागत

गोगामेड़ी में आयोजित पशु मेले में 55 झोटों को पछाड़ कर हासिल किया प्रथम स्थान

Published On

Gogamedi Cattle Mela 2026: नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। राजस्थान के गोगामेड़ी में आयोजित पशु मेले में प्रथम स्थान हासिल कर गांव खेड़ी लौटे मुर्रा नस्ल के झोटे नवाब का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पशुपालक अशोक कुमार सहू ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों से पशुपालक अपने पशु लेकर पहुंचे थे।

करीब 55 झोटों के बीच नवाब ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि नवाब की लंबाई 11 फीट और ऊंचाई 5 फीट 9 इंच है। गांव पहुंचने पर सरपंच सुरेश पूनिया, हरदत पूनिया, महावीर सिंह समेत ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित कर अशोक कुमार को बधाई दी। सरपंच ने कहा कि नवाब ने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने कहा कि अच्छी नस्ल और बेहतर देखभाल से पशुपालन को आय का अच्छा जरिया बनाया जा सकता है।

About The Author

Related Posts