Kabaddi Tournament: मसीता में दिखा कबड्डी का दम, गांव बणी की बेटियों का सरसा टीम में चयन

गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Published On

Kabaddi Tournament:मसीतां में कबड्डी का दम दिखा, 9वें टूर्नामेंट में 115 टीमों ने लिया हिस्सा

डबवाली/मसीतां (गुरसाहिब इन्सां)। गांव मसीतां में शहीद बाबा जीवन सिंह खेल क्लब की ओर से 22 व 23 सितंबर को 9वें कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सरपंच जगसीर सिंह, जेजेपी नेता सरबजीत सिंह मसीतां, एसपी जसलीन कौर सहित गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 35 किलोग्राम भार वर्ग में 33 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें मसीतां प्रथम और सिद्धवां कलां द्वितीय रहा। 55 किलोग्राम वर्ग में 37 टीमों के मुकाबले हुए, जिसमें अलीका प्रथम और मसीतां द्वितीय रहा। लड़कियों के वर्ग में 8 क्लबों ने भाग लिया।

इसमें मसीतां टाइगर प्रथम और मसीतां बाहुबली द्वितीय रहा। आॅल ओपन कबड्डी में अलीका प्रथम और बग्गुवाली द्वितीय रही। दुल्ला मल्लेका को सर्वश्रेष्ठ रेडर और निम्मा रोडी को सर्वश्रेष्ठ स्टॉपर चुना गया। एसपी जसलीन कौर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों से जोड़ना है। इस मौके पर टूर्नामेंट प्रबंधक मास्टर जसवंत सिंह, प्रधान जगतार सिंह बिरू, ओम प्रकाश इंदौरा, सरपंच जगसीर सिंह, कांग्रेस नेता जग्गा बराड़,  डा. केवी सिंह, सरपंच चरणजीत देसू जोधा, डिम्पी मटदादु, गुरचरण फौजी डबवाली तथा सरपंच उदयपाल लाखुआना सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। 
फोटो: डबवाली01-एसपी का स्वागत करते आयोजक। 

Kabaddi Tournament: सरसा कबड्डी टीम में बणी की पांच बेटियां चयनित

Kharian01
चयनित खिलाड़ी।

 

खारियां(सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव बणी की पांच बेटियों ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गांव का नाम रोशन किया है। कागदाना में आयोजित जूनियर एम्योचर कबड्डी ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वीरां, कोमल, निशा, कल्पना और ममता का चयन सरसा जिला कबड्डी टीम में हुआ है।

पांचों खिलाड़ी कोच गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में उम्मीद क्लब बणी में नियमित अभ्यास कर रही हैं। अक्टूबर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वे सरसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों के चयन पर यूथ क्लब एसोसिएशन सरसा के जिला प्रधान सुखजीत मान, क्लब प्रधान विकास झोरड़, पूर्व सरपंच राम सहारण, ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने बधाई दी।

About The Author

Related Posts