शिक्षा और रोजगार
Body Donation: कलायत से दर्शना देवी इन्सां मरणोपरांत कर गई शरीर दान, बन गई महान
समाज में जागरूकता ला रही है डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम
Body Donation: कलायत, (सच कहूँ/अशोक राणा)। जीते जी-रक्तदान तो मरणोपरांत नेत्रदान व देहदान कर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी समाज में मानवता की अनुकरणीय मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक कलायत से देहदानियोें की लिस्ट में छठा नाम शामिल हो गया है। मंगलवार को ब्लॉक कलायत के वार्ड नंबर 8 से दर्शना इन्सां (79) अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणों में जा विराजी।
उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में से एक अमर सेवा मुहिम (चिकित्सा व शोध कार्यों के लिए मरणोपरांत शरीरदान) के तहत उनका शरीर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, संघ राज्य क्षेत्र जम्मू और कश्मीर सैलान तालाब रोड, आदर्श कॉलोनी, उधमपुर को दान किया गया।
सचखंडवासी कि पुत्री सोनिया इन्सां ने बताया कि उनकी माता दर्शना देवी इन्सां ने अपने जीते जी मरणोपरांत शरीरदान का फार्म भरा हुआ था। सचखंड वासी दर्शना देवी इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की और उसके बाद लगातार डेरा सच्चा सौदा में सेवा की। वह विशेष तौर पर लंगर घर और पानी सेवा समिति में सेवा करती थी।
बेटी और पुत्रवधू ने दिया अर्थी को कंधा
डेरा सच्चा सौदा की मुहिम बेटा बेटी एक समान के तहत बेटी पूजा इन्सां, कुसम इन्सां, सोनिया इन्सां, पुत्रवधू कविता रानी पुत्र विजय कुमार ने सचखंड वासी की अर्थी को कंधा दिया। उनकी अंतिम यात्रा के समय शरीरदानी के परिवारजनों तथा ब्लॉक कलायत की साध-संगत ने विनती भजन बोलकर व शरीरदानी दर्शना देवी इन्सां अमर रहे के नारे लगाकर पूरे सम्मान के साथ उनकी पार्थिव देह को एम्बुलेंस में विदा किया। इस अवसर पर सच्ची नम्र सेवादार बहन कंचन इन्सां , निर्मल इन्सां , सीमा इन्सां , सुदेश इन्सां, रीना इन्सां और सच्चे नम्र सेवादार धर्मपाल इन्सां और बड़ी संख्या में साध संगत, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मौजूद रहे।