Quiz Competition: शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रतियोगिता में चार सदनों में जोरधार मुकाबला

Published On

Quiz Competition: सरसा  (सच कहूँ/सुशील कुमार)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा में इंटर हाउस मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों शहीद भगत सिंह, शहीद उधम सिंह, महाराणा प्रताप और शिवाजी हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब देकर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया।

ग्रुप ए में कक्षा तीसरी से पांचवीं, ग्रुप बी में छठी से आठवीं और ग्रुप सी में नौवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक सदन से तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन कर टीम बनाई गई। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद ग्रुप ए में शहीद भगत सिंह हाउस, ग्रुप बी में महाराणा प्रताप हाउस और ग्रुप सी में शहीद उधम सिंह हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया।

स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां और एकेडमिक को-ऑर्डिनटे गुरप्रीत सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना भी विकसित होती है। विद्यार्थियों को स्कूल में आयोजित होने वाली ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

About The Author

Related Posts