शिक्षा और रोजगार
कल्याण नगर के इस इन्सां परिवार का बेटे का पहला जन्मदिन बना सेवा का अवसर!
फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Published On
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर निवासी ज्योति इन्सां पत्नी पुनीत कुमार इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए अपने पुत्र आरव का पहला जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों की मदद कर मनाया। इस अवसर पर 10 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट और खाद्य सामग्री वितरित की गई। इसके बाद बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
परिवार की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चार फलदार व छायादार पौधे भी रोपे गए। इस अवसर पर कल्याण नगर ब्लॉक की ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन लीना इन्सां, प्रीत नगर जोन की प्रेमी सेवक अंकिता इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति की सदस्य रीटा इन्सां, अनिता इन्सां सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।