Swachhta Abhiyan: शिवाजी प्रेस क्लब ने बेगमपुर से शुरू किया भारत स्वच्छता अभियान
शिवाजी प्रेस क्लब ने बेगमपुर से शुरू किया भारत स्वच्छता अभियान
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: सेवा ही संकल्पअभियान के तहत शिवाजी प्रेस क्लब यमुनानगर ने सोमवार को ग्राम पंचायत बेगमपुर से भारत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद गांव में झाड़ू अभियान चलाकर गलियों की सफाई की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी पहुंचे, जबकि अध्यक्षता डीडीपीओ नरेंद्र ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर छछरौली एसडीएम जसपाल सिंह गिल, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, भाजपा प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष अमित देवधर तथा ग्राम पंचायत बेगमपुर के सरपंच पंकज चौधरी मौजूद रहे। जगाधरी से निगम पार्षद भानू राणा भी विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे।
शिवाजी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चौहान के नेतृत्व में सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी: निश्चल चौधरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निश्चल चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार, ग्राम पंचायत या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। हर ग्रामीण को अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और अपने हिस्से का श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में भाग लेना चाहिए।
समाज सरोकार के कार्यों में सक्रिय है शिवाजी प्रेस क्लब: एसडीएम
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि शिवाजी प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ-साथ लगातार समाज सरोकार से जुड़े कार्य कर रहा है। क्लब द्वारा रक्तदान शिविर, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान तथा जिला पुलिस के साथ ‘नशे से जंग यमुनानगर पुलिस के संग’ अभियान चलाया गया। अब सेवा ही संकल्प अभियान के तहत भारत स्वच्छता अभियान की बेगमपुर से शुरुआत की गई है, जो सराहनीय पहल है।
बेगमपुर पंचायत ने कायम की मिसाल: डीडीपीओ
डीडीपीओ नरेंद्र ने कहा कि ग्राम पंचायत बेगमपुर के युवा सरपंच पंकज चौधरी अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। पंचायत ने स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन कर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा देशभक्ति गीतों से समां बांधा। इसके बाद शिवाजी प्रेस क्लब की टीम, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गांव की गलियों में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया।
इस अवसर पर बीडीपीओ कार्तिक चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित देवधर, निगम पार्षद भानू राणा, प्रताप नगर सरपंच संगठन के प्रधान विजय सिंह मिंटू, सरपंच राजन बल्लेवाला, पूर्व सरपंच ओमकार, सरपंच मैनपाल जैयधरी, स्कूल के हेड मास्टर एवं स्टाफ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
अभियान में शिवाजी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चौहान, रामकिशन कश्यप, राजेंद्र कुमार, रविकांत, रवि कुमार, सविता, प्रीति सैनी, नितिन सिंगला, दिनेश कुमार, रवीश चौहान, अली जान, अंतिम प्रजापति तथा रुद्र प्रताप सिंह सहित क्लब के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।