Jaganpur Theft News: जगनपुर के सरकारी स्कूल में अज्ञात चोरों का धावा, छत के पंखे चुराए

जगनपुर के सरकारी स्कूल में अज्ञात चोरों का धावा, छत के पंखे चुराए

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Jaganpur Theft News: गांव जगनपुर में अज्ञात चोरों ने सरकारी स्कूल में सेंध लगाकर छत के पंखे चोरी कर लिये। पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी गई है।

कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगनपुर में स्थित संविलियन विद्यालय पर रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने विद्यालय परिसर में स्थित क्लास रूम से छत के दो पंखे चोरी कर लिये। चोर कमरे में लगे वेंटिलेटर की ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसे और पंखे उतारकर फरार हो गए। इसके अलावा, कक्षा तीन व पांच के कमरों तथा एक्टिविटी रूम में वेंटिलेटर के ऊपर लगी लोहे की जाली को भी उखाड़ा गया है। आशंका है कि चोरों ने इन कमरों में भी घुसने का प्रयास किया होगा, लेकिन वह सफल नही हुए।

स्टाफ को सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके पश्चात, प्रधानाध्यापक अनिल राणा के द्वारा डायल-112 पर कॉल की गई, जिस पर क्षेत्र में कार्यरत पुलिस रिस्पांस व्हीकल(पीआरवी) पर तैनात पुलिसकर्मी विद्यालय में पहुंचे और चोरी की घटना की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रधानाध्यापक की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायती-पत्र दिया गया है। चोरों के विद्यालय के पीछे स्थित ईंख के खेत से दीवार फांदकर घुसने की आशंका है। वहीं, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

About The Author

Related Posts