Kairana Crime News: युवक से 315 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, जेल भेजा
युवक से 315 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, जेल भेजा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। रविवार रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश सिंह पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस टीम ने कैराना बाईपास से जगनपुर की ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर स्थित बिजलीघर के निकट से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता मुंशाद उर्फ गोपी निवासी ग्राम मंडावर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।