शिक्षा और रोजगार
Blood Donation: भाई के जन्मदिन पर वरिंदर इन्सां ने दिया मानवता भलाई का संदेश
गांव तख्तमल के प्रेमी सेवक वरिंदर इन्सां की सराहनीय पहल
सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। जन्मदिन की खुशी को मानवता भलाई के कार्य से जोड़ते हुए सिरसा के ब्लॉक श्री जलालआना साहिब के गांव तख्तमल निवासी प्रेमी सेवक वरिंदर इन्सां ने सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने छोटे भाई बलजिंद्र इन्सां के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर इंसानियत की सेवा के अनूठा उदाहरण पेश किया।
जानकारी के अनुसार वरिंदर इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर स्थित बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में जाकर जरूरतमंदों के इलाज में सहयोग के उद्देश्य से रक्तदान किया। उनकी इस पहल ने जन्मदिन की खुशी को सेवा और परोपकार के साथ मनाने की प्रेरणा दी।
उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाएं हैं कि अपनी ख़ुशी के हर अवसर पर कोई न कोई इंसानियत की भलाई का कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर रक्तदान के माध्यम से उन्होंने मानवता की सेवा का संदेश दिया। ऐसी पहलें लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करती हैं।