London News: टीनएज वॉरियर गुरसिमर इन्सां ने अपने 13वें जन्मदिन को ऐसे बनाया खास
अपने विशेष दिन को खास बनाने के लिए की मानवता भलाई
Tree Plantation on Birthday: लंदन, (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की ओर से देश-विदेशों में 176 मानवता भलाई के कार्य बड़े ही उत्साह के साथ किए जा रहे हैं। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु अपने विशेष दिनों को खास बनाने के लिए इन मानवता भलाई के कार्यों को करने को प्राथमिकता देते हैं। इसकी ताजा मिसाल 13 वर्षीय सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के सुपर स्टूडेंट और सेवादार, शाह सतनाम जी टीनएज वॉरियर ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य गुरसिमर इन्सां ने कायम की है।
गुरसिमर, जो प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद माध्यमिक शिक्षा के लिए इंग्लैंड में अपने माता-पिता के पास पहुंचा है, ने अपना 13वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाकर मानवता के लिए बड़ा संदेश दिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरसिमर इन्सां के पिता गुरदीप सिंह इन्सां और माता सिमरप्रीत इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार एवं एमएसजी आईटी विंग लंदन ने बताया कि उनके बेटे गुरसिमर इन्सां ने अपने 13वें जन्मदिन के मौके पर सबसे पहले सुबह पक्षियों की देखभाल करते हुए उन्हें दाना डाला।
इसके बाद पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर 13 से अधिक पौधे लगाए। इसके साथ ही स्थानीय गौशाला में जाकर गौवंश की सेवा करते हुए उन्हें हरा-चारा भी डाला। इस मौके पर गौशाला के प्रबंधकों ने डेरा श्रद्धालु गुरसिमर इन्सां और उसके माता-पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए इस नेक पहल की भरपूर प्रशंसा की।