शिक्षा और रोजगार
सुबह सैर के लिए निकले युवक पर हमला, महिला कांस्टेबल सहित 22 पर केस दर्ज
सुबह सैर के लिए निकले युवक पर हमला, महिला कांस्टेबल सहित 22 पर केस दर्ज
राजौंद, सच कहूँ न्यूज। Rajound Crime News: गांव किठाना में सुबह सैर करने निकले एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही मास्टर सुरेश, डॉ. राकेश, महिला पुलिस कांस्टेबल रीना सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर युवक संजय को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला कांस्टेबल रीना सहित 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संजय के पिता सत्यवान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव किठाना में रहता है और खेतीबाड़ी करता है। उसके दो बेटे हैं।
4 नवम्बर की सुबह करीब 6 बजे उसका बेटा संजय सैर करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर घात लगाकर उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।मारपीट में संजय गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मामले के जांच अधिकारी एसपीओ जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला पुलिस कांस्टेबल रीना सहित कुल 22 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments