Seva Sankalp Abhiyan: जिला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान - उपायुक्त नेहा

जिला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान - उपायुक्त नेहा

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: प्रधानमंत्री  के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर  17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों, जनभागीदारी तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिला सोनीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। 

आशीर्वाद का दीया से होगा अभियान का शुभारंभ

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन 17 सितंबर की सायंकाल आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रमुख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा कोविड-19 टीकाकरण के लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा।

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के तहत नागरिकों को 25 निर्धारित सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इनमें रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम भ्रमण, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, योग, नशा मुक्त भारत अभियान तथा सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर प्रभावी सौंदर्यीकरण एवं फेस-लिफ्टिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगा आंगन का उत्सव

इस दौरान आंगन का उत्सव के तहत जिले के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें माताओं, बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भागीदारी रहेगी। पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ लाभार्थी माताओं के अनुभव साझा किया जाएगा। 

गांवों से जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा

इस दौरान सेवा ज्योति यात्रा के तहत गांवों से मशाल यात्राएं शुरू होकर जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगी। कार्यक्रम में युवा संगठनों एवं अन्य संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला मुख्यालय पर विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उपायुक्त ने बताया कि नमो सेवा गाथा और कहानी बदलाव की के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों को वीडियो एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Sonipat News
Sonipat News: जिला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान - उपायुक्त नेहा

About The Author

Related Posts