गुरु हमारे अज्ञान को दूर कर प्रतिभा का करते हैं विकास - दहिया
गुरु हमारे अज्ञान को दूर कर प्रतिभा का करते हैं विकास - दहिया
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: द स्टैनफोर्ड स्कूल में हर्षोत्साह के साथ सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जन्म जयंती के मनाई गई। प्रार्थना सभा के पश्चात शब्द पुष्पांजलि अर्पित कर राधा कृष्ण के चरित्र का गुणगान किया गया। कक्षा नवमी से बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें नृत्य, गीत, नाटक आदि शामिल थे। कक्षा तीसरी से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं में शिक्षकों के सम्मान में ग्रीटिंग कार्ड बनाकर भेंट किया।
विद्यालय के चेयरमैन उत्सव दहिया में शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गुरु हमारे अज्ञान को दूर करके हममें बहुमुखी प्रतिभा का विकास करते हैं, सात्विक भावना से विद्या का दान करते हैं। जिससे विद्यार्थी सफलता के शीर्ष तक पहुंचाते हैं एवं देश को उन्नति के शिखर तक ले जाते हैं, इसलिए शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। उन्होंने डॉक्टर राधाकृष्णन का उदाहरण देते हुए जीवन में चुनौतियों का सामना करने की शिक्षा दी एवं सच्चाई और अनुशासन के पथ पर चलकर लक्ष्य प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती पूजा उत्सव दहिया ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु ही हमारे अंत:करण को शिक्षा के प्रकाश से प्रकाशित करते हैं, निर्मल बनाते हैं।