असहाय-बीमार गोवंश को खिलाया हरा चारा-गुड़

नियमित सेवा कार्यांे में सहभागिता का लिया संकल्प

Published On

हनुमानगढ़। टाउन की माहेश्वरी सेवा समिति की नवगठित कार्यकारिणी की ओर से समाज के गौरव एवं प्रादेशिक सभा के संस्थापक सोहनलाल गट्टानी की स्मृति में शनिवार को फाटक गौशाला में गौसेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों एवं समाज के नागरिकों ने गौशाला में बंद असहाय, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंश की सेवा की तथा उन्हें हरा चारा और गुड़ खिलाया।

कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों ने गौसेवा को समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए नियमित रूप से सेवा कार्यांे में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। साथ ही सोहनलाल गट्टानी के सामाजिक योगदान एवं सेवाभाव को स्मरण करते हुए उनके आदर्शांे पर चलने की प्रेरणा ली। फाटक गौशाला अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने माहेश्वरी सेवा समिति की नवगठित कार्यकारिणी की ओर से किए गए सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि गौसेवा जैसे पुनीत कार्य समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष कैलाश नारायण राठी, सचिव रवि लखोटिया, कोषाध्यक्ष किशन दरक, उपाध्यक्ष नथमल सोमानी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मोहता, संगठन महामंत्री गोविंद पेड़ीवाल, सह-सचिव सुशील करनानी, सह-संगठन महामंत्री शिव गट्टाणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य भवानी शंकर भूतड़ा, कार्यकारिणी सदस्य संदीप झंवर, ओम मोहता, तुलसीकांत करवा, अमित सोमानी, दुर्गा प्रसाद राठी, सुभाष मिमानी, प्रवीण तापड़िया, श्याम सुंदर मूंदड़ा, मांगीलाल सोनी, अनिल मिमानी, नितिन जाजू, दीनदयाल जाजू एवं शिव शंकर सारड़ा ने गौसेवा में सहभागिता निभाई।

About The Author

Related Posts